भारत सरकार
वित्त मंत्रालय
व्यय विभाग
मुख्य सलाहकार लागत
अंग्रेजी के लिए
मुख्य सलाहकार लागत की वेबसाइट पर आपका स्वागत है
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में दिए गए सभी दान, आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 जी के तहत कर योग्य आय से 100% कटौती के लिए अधिसूचित हैं।

Skip Navigation Links
Skip Navigation Links
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005
 
  सूचना का अधिकार अधिनियम का उद्देश्य प्रशासन में खुलापन, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रोत्साहित करना है। मुख्य सलाहकार लागत के कार्यालय का विवरण निम्न प्रकार हैः-  
 
  1. मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय  
 
            मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय मंत्रालयों और सरकारी उपक्रमों को लागत लेखा मामलों पर परामर्श देने और उनकी ओर से लागत जांच कार्य करने के लिए जिम्मेदार है। मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय, व्यय विभाग में कार्यरत प्रभागों में से एक है। यह एक व्यावसायिक एजेंसी है जिसमें लागत/चार्टरित लेखाकार होते हैं।

          मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों के लिए लागत एवं मूल्य निर्धारण से संबंधित मामलों, उचित मूल्यों के निर्धारण के लिए उद्योग स्तरीय अध्ययन, प्रयोक्ता प्रभारों के संबंध में अध्ययन, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में छूट से संबंधित मामलों, लागत लाभ विश्लेषण तथा लागत और वाणिज्यिक वित्तीय लेखे तैयार करने के लिए आधुनिक प्रबंधन उपकरणों के अनुप्रयोग से संबंधित कार्य करता है।

          इसकी स्थापना उत्पादन लागत को सत्यापित करने और उल्लिखित मामलों के संबंध में रक्षा खरीद सहित सरकारी विभागों के लिए उचित बिक्री मूल्य निर्धारण के लिए केन्द्र सरकार की एक स्वतंत्र एजेंसी के रूप में की गई थी। इस कार्यालय की भूमिका को आगे और बढ़ाया गया और अनिवार्य वस्तु अधिनियम के तहत प्रशासित मूल्य तंत्र के अंतर्गत आने वाले पैट्रोलियम, इस्पात, कोयला, सीमेंट आदि जैसे अनेक उत्पादों के मूल्य निर्धारण इसमें शामिल किए गए। चूंकि मंत्रालयों में लागत/मूल्य निर्धारण के कार्य में काफी वृद्धि हुई है, विभिन्न अन्य मंत्रालयों/विभागों ने कार्य के लिए अधिकारियों की तैनाती करके अपनी घरेलू विशेषज्ञता हासिल करना तथा लागत मूल्य अध्ययन के परम्परागत क्षेत्रों के अतिरिक्त भारत सरकार की उदारीकरण की नीति के अनुरूप अध्ययन करना शुरू कर दिया है।

          मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय सलाहकार लागत के स्तर तक भारतीय लागत लेखा सेवा के लिए संवर्ग नियंत्रक कार्यालय है और विभिन्न प्रतिभागी संगठनों में कार्यरत भारतीय लागत लेखा सेवा के अधिकारियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने के अतिरिक्त उनके ज्ञान के सतत् उन्नयन के लिए अधिकारियों की प्रशिक्षण जरूरतों को देखता है।
 
  2. मुख्य सलाहकार लागत के अधिकारियों और कर्मचारियों की शक्तियां और कर्त्तव्य  
 
  क)          कार्य आबंटन नियमावली, 1961 के अनुसारः

                     “मंत्रालयों और सरकारी उपक्रमों को लागत लेखा मामलों पर सलाह देना और उनकी ओर से लागत जांच कार्यों पर ध्यान देना”।

ख)          मुख्य सलाहकार लागत के व्यावसायिक कार्यों के प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार हैं:
                     
1.   मूल्य/लागत संबंधी मामलों में, विभिन्न सेवाओं/उत्पादों के लिए उचित मूल्य निर्धारण में और केन्द्र सरकार के सभी मंत्रालयों विभागों/संगठनों की सहायता करना, और लागत मामलों पर विभिन्न मंत्रालयों/विभागों को परामर्श देना।

2.   क्रय अनुबंध के कारण सरकारी विभागों/सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों और आपूर्तिकर्ताओं के बीच उत्पन्न दावों की जांच/सत्यापन।

3.   सरकार को प्रदान किए गए उत्पादों और सेवाओं का मूल्य निर्धारित करना ताकि सरकारी विभाग आपूर्तिकर्ता संगठनों के साथ मूल्यों पर समझौता वार्ता कर सकें।

4.   लागत निर्धारण के लिए इकाई विशिष्ट और उद्योग स्तरीय अध्ययन तथा प्रभारित मूल्यों/उचित मूल्यों के औचित्य का निर्धारण करना और उत्पादों के लिए उचित मूल्य/दरों और सेवाओं के लिए प्रयोकता प्रभारों की सिफारिश करना, इन प्रभारों और शूल्क संरचना में संशोधन आदि।

5.   अधिगृहीत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के व्यवसाय की परिसम्पतियों और देनदारियों तथा शेयरों का मूल्यांकन।

6.   लागत/वित्तीय और मूल्य निर्धारण मामलों में सरकार और विभिन्न विभागों द्वारा गठित समिति के अध्यक्ष/सदस्यों के रूप में कार्य करना।

7.   औद्योगिक उपक्रम की लागत और कार्य निष्पादन लेखापरीक्षा।

8.   उर्वरक उद्योग समन्वय समिति द्वारा निर्धारित यूरिया उत्पादन ईकाइयों के मूल्य वृद्धि दावों की समवर्ती आंतरिक लागत लेखापरीक्षा।

9.   आर्थिक सहायता का निर्धारण और दावों का सत्यापन।

10.  विभागीय उपक्रमों/स्वायत्त निकायों के लिए लागत लेखांकन प्रणाली।

11.  मुख्य परियोजनाओं के समय और लागत में वृद्धिः दक्षता एवं प्रतिस्पर्धा अध्ययन।

12.  मूल्य निर्धारण विवादों के समाधान में मध्यस्थता।

13.  केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के प्रयोजन के लिए छूट दर के निर्धारण से संबंधित मामलों में परामर्श।
 
 
  3. निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनाई जाने वाली प्रणाली  
 
  मुख्य सलाहकार लागत के कार्यालय के कार्य परामर्शी स्वरूप के हैं। कार्यों में अध्ययन करना, विभिन्न मंत्रालयों/विभागों से संदर्भ की प्राप्ति पर विशेषज्ञ परामर्श शामिल हैं। क्षेत्र निरीक्षण, गहन जांच और लागत, डाटा का विश्लेषण आदि के जरिए कार्य किए जाते हैं और उसके बाद संबंधित मंत्रालयों/ विभागों को रिपोर्ट/सिफारिशें भेजी जाती हैं। संस्तुतिपरक निकाय होने के कारण, मुख्य सलाहकार लागत के कार्यालय की सिफारिशों पर निर्णय लेना संबंधित मंत्रालयों की जिम्मेदारी होती है।  
 
  4. अपने कार्यों के निर्वाहन के लिए मानक  
 
  उत्पाद/सेवा की लागत/मूल्य तय करने के लिए सामान्य रूप से स्वीकृत लेखांकन सिद्धांत, लेखांकन मानक, लागत लेखांकन मानक और प्रचलित सांविधिक नियमों का पालन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, पारदर्शिता लाने और स्वेच्छाचारिता से बचने के लिए पाठ्यक्रम के दौरान संबंधित संगठनों को आवश्यकतानुसार शामिल किया जाता है।
 
  5. मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय द्वारा धारित या उसके नियंत्रण में नियम, विनियम, नियम-पुस्तिका और रिकॉर्ड  
 
  मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय सेवा मामलों में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किए गए नियमों, विनियमों, अनुदेशों आदि का पालन करता है। मुख्य सलाहकार लागत के कार्यालय द्वारा दी गई सिफारिशें/सुझाव सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए अनुदेशों/दिशा-निर्देशों की रूपरेखा के अंतर्गत होती हैं।
 
  6. मुख्य सलाहकार लागत के कार्यालय द्वारा धारित दस्तावेजों के वर्गों का विवरण  
 
  मंत्रालय/विभागों की ओर से मुख्य सलाहकार लागत के कार्यालय द्वारा किए गए अध्ययन के संबंध में रखे जाने वाले दस्तावेज/रिपोर्ट गोपनीय होते हैं।
 
  7. किसी ऐसी व्यवस्था का विवरण जो इसकी नीति के निरूपण या कार्यान्वयन के संबंध में आम जनता के साथ परामर्श या प्रतिनिधित्व के लिए मौजूद है  
 
  चूंकि मंत्रालयों/विभागों द्वारा भेजे गए अध्ययन किए जाते हैं, आम जनता का प्रतिनिधित्व संबंधित मंत्रालय के स्तर पर होता है।
 
  8. परामर्श के प्रयोजन से संगठित दो या दो से अधिक व्यक्तियों को शामिल करते हुए मण्डल, परिषद, समिति और अन्य निकाय और क्या इन मण्डलों, परिषदों, समितियों और अन्य निकायों की बैठक जनता के लिए खुली हैं, या ऐसी बैठकों का कार्यवृत्त जनता की पहुंच में है।  
 
  लागू नहीं
 
  9. अधिकारियों और कर्मचारियों की निर्देशिका  
 
 
क्रम सं. पूरा नाम पदनाम दूरभाष ई-मेल
1. बी.बी. गोयल प्रधान सलाहकार (लागत) 24698522 bbgoyal.icoas@nic.in
2. यू.के. शुक्ला निदेशक (लागत) 24644893 ukshukla.icoas@nic.in
3. ए.के. सोनी निदेशक (लागत) 24698435 aksoni.icoas@nic.in
4. देवेन्द्र कुमार निदेशक (लागत) 24617075 devendrakumar.icoas@nic.in
5. एल.एम. कौशल निदेशक (लागत) 24694021 lmkaushal.icoas@nic.in
6. एच.के. हांडा निदेशक (लागत) 24644893 hkhanda.icoas@nic.in
7. के.के. महावर उप निदेशक (लागत) 24653487 kkmahawar.icoas@nic.in
8. मनीष गोस्वामी उप निदेशक (लागत) 24692541 manishgoswami.icoas@nic.in
9. चुन्नीलाल घोष उप निदेशक (लागत) 033-22481088 chunnilalghosh.icoas@nic.in
10. अनु कुकरेजा उप निदेशक (लागत) 24692541 anukukreja.icoas@nic.in
11. सुजोय मित्रा उप निदेशक (लागत) 24615042 -
12. अरूण के. दिवान उप निदेशक (लागत) - -
13. विकास माथुर सहायक निदेशक (लागत) - -
 
  प्रशासन  
 
14. एस.के. दुबे अनुभाग अधिकारी 24693895  
15. ललित कुमार सहायक 24693895  
16. जोव्ते लाल्तिनकिम सहायक 24693895  
 
  निजी स्टॉफ  
 
17. सुरेश के. कटपालिया मुख्य सलाहकार लागत के प्रधान निजी सचिव 24698522  
18. राकेश कुमार निजी सचिव    
19. सुधीर कुमार वधवा वैयक्तिक सहायक    
 
  10. अधिकारियों/कर्मचारियों को प्राप्त मासिक पारिश्रमिक  
 
  विभिन्न अधिकारियों के वेतनमान इस प्रकार हैं:-
 
 
क्र. सं. पदनाम स्वीकृत संख्या वर्तमान संख्या वेतनमान
1. मुख्य सलाहकार (लागत) 1 0 ₹ 80000
2. अपर मुख्य सलाहकार (लागत) 1 0 ₹ 75500-80000
3. प्रधान सलाहकार (लागत) 1 1 ₹ 67000-75500
4. सलाहकार (लागत) 2 0 ₹ 37400-67000 +₹ 10000 ग्रेड वेतन
5. निदेशक /संयुक्त निदेशक (लागत) 6 5 ₹ 37400-67000 + ₹ 8700 ग्रेड वेतन/
₹ 15600-39100 + ₹ 7600 ग्रेड वेतन
6. उप निदेशक (लागत) 22 4 ₹ 15600-39100 + ₹ 6600 ग्रेड वेतन
7. सहायक निदेशक (लागत) 8 0 ₹ 15600-39100 + ₹ 5400 ग्रेड वेतन
8. अनुभाग अधिकारी 1 1 ₹ 9300-34800 + ₹ 5400 ग्रेड वेतन
9. निजी सचिव (एसजी) 1 1 ₹ 15600-39100 + ₹ 6600 ग्रेड वेतन
10. निजी सचिव 2 1 ₹ 9300-34800 + ₹ 4800 ग्रेड वेतन
11. सहायक 2 2 ₹ 9300-34800 + ₹ 4600 ग्रेड वेतन
12. वैयक्तिक सहायक 7 1 ₹ 9300-34800 + ₹ 4600 ग्रेड वेतन
13. आशुलिपिक- डी 4 0 ₹ 5200-20200 + ₹ 2400 ग्रेड वेतन
14. उच्च श्रेणी लिपिक 2 0 ₹ 5200-20200 + ₹ 2400 ग्रेड वेतन
15. अवर श्रेणी लिपिक 1 0 ₹ 5200-20200 + ₹ 1900 ग्रेड वेतन
16. स्टाफ कार चालक 1 0 ₹ 5200-20200 + ₹ 2800 ग्रेड वेतन
17. दफ्तरी/चपरासी (चालक सहित) 10 5 ₹ 5200-20200 + ₹ 2000 ग्रेड वेतन
 
  जोड़ 71 21  
 
  * एक पद छुट्टी रिक्ति के लिए है  
 
  11. बजट आबंटन  
 
  मुख्य सलाहकार लागत के बजट का शीर्षवार ब्यौरा  
 
 
क्रम सं. मुख्य शीर्ष/उप शीर्ष बजट अनुमान 2010-11 (हजार ₹ में) बजट अनुमान 2011-12(हजार ₹ में) बजट अनुमान 2012-13(हजार ₹ में)
1. 10.00.01 - वेतन 27341 31000 35110
2. 10.00.12 - पारिश्रमिक 10 10 10
3. 10.00.03 - समयोपरि भत्ता 15 15 15
4. 10.00.06 - चिकित्सा उपचार 250 500 500
5. 10.00.11 - घरेलू यात्रा व्यय 1000 1000 1200
6. 10.00.12 - विदेश यात्रा व्यय 200 300 300
7. 10.00.13 - कार्यालय व्यय 1800 2400 2400
8. 10.00.20 - अन्य प्रशासनिक व्यय 300 300 1400
9. 10.00.28 - व्यावसायिक सेवाएं 35 50 50
10. 10.01.99 - सूचना तकनीकी 500 600 880
         
  जोड़ 31451 36175 41865
 
  12. इस प्रका के कार्यक्रमों के लाभार्थियों का विवरण और आबंटित राशि सहित सब्सिडी कार्यक्रमों का निष्पादन  
 
  कोई नहीं  
 
  13. छूट और प्रदान किए गए प्राधिकार के लिए परमिट प्राप्त करने वालों का ब्यौरा  
 
  लागू नहीं  
 
  14. इलेक्ट्रोनिक रूप में कार्यालय द्वारा धारित सूचना  
 
  वार्षिक रिपोर्ट, भर्ती नियम।  
 
  15. सूचना प्राप्त करने के लिए नागरिकों को उपलब्ध सुविधाएं  
 
  मुख्य सलाहकार लागत के कार्यचालन संबंधित सभी सूचना www.cac.gov.in पर उपलब्ध है।  
 
  16. लोक सूचना अधिकारी का नाम, पदनाम और अन्य विवरण  
 
  नाम                 :-        देवेन्द्र कुमार  
  पदनाम             :-        निदेशक (लागत)  
  पता                  :-        मुख्य सलाहकार लागत का कार्यालय  
                          :-        द्वितीय तल, सी विंग, लोक नायक भवन,  
                          :-        खान मार्किट, नई दिल्ली- 110003  
  दूरभाष              :-        011-24617075  
 
  17. इस प्रकार की कोई अन्य निर्धारित सूचना:  
 
  कोई नहीं  
हम भारत सरकार के मंत्रालयों और विभागों के लागत सलाहकारों के रूप में कार्य करते हैं